नवरात्रि के पहले दिन जोगणिया माता के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, रोशनी से जगमगाया मंदिर परिसर

नवरात्रि के पहले दिन जोगणिया माता के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, रोशनी से जगमगाया मंदिर परिसर

मांडलगढ़। स्मार्ट हलचल। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन जोगणिया माता के दरबार में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही मंदिर में माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। दिनभर मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही बनी रही व दरबार में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। जोगणिया माता शक्तिपीठ अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी की निगरानी में मंदिर परिसर की अच्छी व्यवस्थाएं एवं आकर्षक सजावट की गई।

नवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंदिर में सजे विद्युत सजावट के नजारे ने पूरे परिसर को भव्य स्वरूप प्रदान किया।