देवमाली दर्शन करने जा रहा एमपी का परिवार हादसे का शिकार,ड्राइवर को नींद की झपकी से पलटी स्कॉर्पियो

किशन वैष्णव

राज्यास-पनोतिया के बीच सड़क किनारे पलटी मध्यप्रदेश की गाड़ी, परिवार के सदस्यों को आई मामूली चोटें, उपचार के लिए भीलवाड़ा पहुंचे।

शाहपुरा@स्मार्ट हलचल|भगवान देवनारायण के दर्शन करने देवमाली जा रहा मध्यप्रदेश का एक परिवार रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। राज्यास और पनोतिया के बीच चालक को नींद की झपकी आने से स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।गनीमत रही कि दुर्घटना में परिवार के किसी सदस्य को गंभीर चोट नहीं आई।परिवार के सदस्यों के अनुसार, उन्हें मामूली चोटें आई हैं और वे उपचार के लिए भीलवाड़ा आए हैं।पुलिस के अनुसार मध्यप्रेश से एक परिवार के 6 सदस्य केसर का झाड़ा लगाने के लिए देवमाली के लिए जा रहे थे ड्राइवर को सुबह 4 बजे झपकी आ गई जिससे कार अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी नई राज्यास ओर पनोतिया के बीच अनियंत्रित होकर साइन बोर्ड से टकराई और पलट गई।मौके पर आस पास स्थित राहगीर पहुंचे और एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।हादसे में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।फिलहाल सभी कार सवार सुरक्षित होने की जानकारी मिली है।