भारत विकास परिषद् द्वारा ‘बालिका गौरव सम्मान 2026’ समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

स्मार्ट हलचल|यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः ॥ के पावन ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए, अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद् द्वारा अग्रवाल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में “बालिका गौरव सम्मान 2026” समारोह भव्यता एवं गरिमा के साथ आयोजित किया गया।
​कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट कार्य से समाज को गौरवान्वित करने वाली पाँच बालिकाओं—सुश्री चंदा गुर्जर, सुमन गुर्जर, डॉ. साक्षी कटारा, मीनाक्षी मंगल एवं वैष्णवी अग्रवाल को तिलक लगाकर, दुपट्टा ओढ़ाकर, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर “बालिका गौरव सम्मान” से अलंकृत किया गया।
​समारोह में अध्यक्ष महेश चन्द गुप्ता ने अपना अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। इसके पश्चात महिला प्रमुख सीमा आर्य ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उपस्थित सभी जनों को लाभान्वित एवं प्रेरित किया।
​कार्यक्रम में प्रांतीय चिकित्सा प्रभारी विनोद खंडेलवाल एवं प्रांतीय संयुक्त महासचिव सुरेंद्र मित्तल ने भी अपने सारगर्भित एवं प्रेरक उद्बोधन से उपस्थित जनसमूह को लाभान्वित किया। मंच का कुशल संचालन प्रांतीय गतिविधि संयोजक (सम्पर्क) विश्वबंधु जी आर्य ने किया।
​इस गरिमामय आयोजन में मुख्य रूप से शाखा समन्वयक संतोष बंसल, ललित मोहन गुप्ता, विशम्बर गुप्ता, मंजू गुप्ता, प्रिया गुप्ता तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल जी गुप्ता सहित विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएँ एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
​अंत में परिषद् के सचिव डॉ. वरुण जैमिनी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि बेटियाँ न केवल कुल का भूषण हैं, अपितु सशक्त राष्ट्र के स्वर्णिम भविष्य की आधारशिला भी हैं।सभी आगंतुकों का आत्मीय स्वागत करते हुए अपना स्वागत उद्बोधन दिया तथा सभी का आभार व्यक्त किया।
​सचिव
डॉ. वरुण जैमिनी