(हरिप्रसाद शर्मा)
पुष्कर/ अजमेर/स्मार्ट हलचल|पुष्कर मेला नजदीक है। इससे पहले नगर परिषद पुष्कर एक्शन में आ गई है। सोमवार को नगर परिषद आयुक्त रेखा जैसवानी ने टीम के साथ अजमेर रोड स्थित कपिल कुंड प्रवेश द्वार और मेला मैदान का दौरा किया।दौरे के दौरान पाया गया कि प्रवेश द्वार के पास सड़क किनारे चारा बेचा जा रहा है। चारा सड़क पर बिखरा पड़ा था, जिससे गंदगी फैल रही थी। वहीं कुछ लोगों ने फुटपाथ पर कब्जा कर कपड़े बेचना शुरू कर दिया था। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी।आयुक्त ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारा और कपड़े जब्त करवाए।
उन्होंने चारा विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वे गौशाला के बाहर तय जगह पर ही चारा बेचें। कार्रवाई के दौरान नगर परिषद का अतिक्रमण दस्ता और पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।