बजट घोषणाओं की शीघ्र क्रियान्विति और लंबित मांगों के निराकरण की मांग
चित्तौड़गढ़, 12 अक्टूबर। स्मार्ट हलचल|मंत्रालयिक कर्मचारियों के लिए बजट में की गई घोषणाओं की शीघ्र क्रियान्विति की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी आह्वान पर राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद की जिला शाखा चित्तौड़गढ़ ने जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश सुखवाल ने बताया कि ज्ञापन में मंत्रालयिक कर्मचारियों की लंबित मांगों तथा बजट सत्र में की गई घोषणाओं की अब तक क्रियान्विति नहीं होने पर रोष जताया गया। उन्होंने कहा कि मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं होने पर मंत्रालयिक कर्मचारियों को आंदोलन की राह अपनानी पड़ सकती है।
ज्ञापन में ग्रेड पे संशोधित कर सचिवालय कार्मिकों के समान किए जाने, अंतिम पदोन्नति के बाद उपनिदेशक (प्रशासनिक) एवं वरिष्ठ उपशासन सचिव के नए पद सृजित करने, कार्मिकों के समर्पित अवकाश पर लगी अघोषित रोक हटाने तथा पांच माह बाद भी ईसीएस नहीं होने से जुड़ी समस्या के समाधान की मांग की गई। इसके साथ ही सेवानिवृत्त कार्मिकों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई।
इस दौरान मुकेश कोठारी, रोशनलाल रेगर, राजेश स्वामी, कपिल यादव, समीर जाखड़, योगेश शर्मा, प्रवीण कुमार, मंजु देवी जयसवाल, अनिशा मीणा, नरेन्द्र कुमार सोनी, नितेश कुमार लाड, कुलदीप मीणा, सतीश यादव एवं घनश्याम व्यास सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।