भीलवाड़ा की घटना के बाद जहाजपुर में कांग्रेस अलर्ट, 2:15 बजे ही जमा करा दिए सिंबल

कल 17 सीआर क्षेत्रों में चुनावी हलचल, इस बार जहाजपुर में सक्रिय नजर आ रही कांग्रेस; अंतिम समय का इंतजार किए बिना पूरी की प्रक्रिया

अलकेश पारीक जहाजपुर

जहाजपुर।स्मार्ट हलचल|पंचायत राज चुनाव को लेकर जहाजपुर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार जहाजपुर में कांग्रेस सक्रिय नजर आ रही है। भीलवाड़ा में कांग्रेस के 17 सिंबल समय पर नहीं पहुंच पाने की घटना के बीच जहाजपुर में कांग्रेस ने सतर्कता बरतते हुए दोपहर 2:15 बजे ही पंचायत समिति में अपने सिंबल जमा करा दिए, जबकि सिंबल जमा कराने की अंतिम समय सीमा दोपहर 3 बजे तक थी।

भीलवाड़ा की घटना के बाद समय पर सिंबल जमा कराने को लेकर राजनीतिक दलों की सतर्कता चर्चा में है। जहाजपुर में कांग्रेस ने अंतिम समय तक इंतजार करने के बजाय निर्धारित समय से पहले ही प्रक्रिया पूरी कर ली। इसे चुनावी तैयारियों के प्रति पार्टी की सक्रियता के तौर पर देखा जा रहा है।

इधर, कल जहाजपुर क्षेत्र के 17 सीआर क्षेत्रों को लेकर चुनावी गतिविधियां अहम रहेंगी। पंचायत राज चुनाव के इस दौर में कांग्रेस की सक्रियता और तैयारियां स्थानीय राजनीतिक माहौल में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में अन्य राजनीतिक दल किस तरह अपनी चुनावी रणनीति को आगे बढ़ाते हैं।

जहाजपुर में इस बार कांग्रेस की सक्रियता चर्चा में, 17 सीआर क्षेत्रों पर रहेंगी निगाहें।