गुरला:-स्मार्ट हलचल|रायपुर-सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के गाडरमाला कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल ने आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी में कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी हो रही है और जमीनी कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनी जा रही है, जिससे आहत होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है।उनके इस्तीफे से रायपुर-सहाड़ा क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।