नामांकन के अंतिम दिन कलेक्ट्रेट में उमड़ी दावेदारों की भीड़

पूर्व जिला प्रमुख सुशील कर पलाड़ा सहित कई प्रमुख चेहरों ने पेश की दावेदारी, वार्ड 15 जूनियां से भाजपा की सुमित्रा देवी ने दाखिल किया नामांकन
सुरज वर्मा
स्मार्ट हलचल|केकड़ी पंचायतीराज चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन जिला कलेक्ट्रेट में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह से ही कलेक्ट्रेट परिसर में चुनावी गतिविधियां तेज रहीं और दिनभर नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की आवाजाही बनी रही। प्रमुख राजनीतिक चेहरों की मौजूदगी के चलते कलेक्ट्रेट परिसर में चुनावी माहौल देखने को मिला।
नामांकन के अंतिम दिन कई चर्चित राजनीतिक चेहरों ने चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी पेश की। इनमें पूर्व जिला प्रमुख सुशील कर पलाड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय सांवरलाल जाट की पुत्रवधू सुनीता तथा भाजपा युवा नेता अमित भंसाली की पत्नी पूजा भंसाली सहित अन्य प्रत्याशी शामिल रहे। प्रमुख दावेदारों के नामांकन के साथ ही जिले में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
वार्ड नंबर 15 जूनियां से भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा देवी ने भरा पर्चा
इसी क्रम में वार्ड नंबर 15 जूनियां से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुमित्रा देवी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन के साथ ही क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। अब मतदाताओं के बीच प्रत्याशियों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू होने की संभावना है।
नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन कलेक्ट्रेट में रही गहमागहमी ने जिले में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की सक्रियता को दर्शाया। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी की नजरें आगामी चुनावी समी करणों पर टिकी हैं। आने वाले दिनों में प्रत्याशियों की ओर से जनसंपर्क, मतदाताओं से संवाद और चुनावी रणनीतियों को अंतिम रूप देने की गतिविधियां जोर पकड़ेंगी। अब देखना होगा कि चुनावी मैदान में उतरे दावेदारों में से किसे मतदाताओं का समर्थन मिलता है। जगदीश धाकड़,
सुखदेव रैगर,गोपाल जाट,
आनंद किर, रामलाल धाकड़, हरिराम धाकड़, जगन्नाथ धाकड़, गोपाल रैगर, पांचू रैगर, शिव लाल धाकड़, पकंज गोलियां, अंकित गोलियां, कैलाश केवट, सुरेश माली आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे