सांस्कृतिक संध्या और पुरस्कार वितरण के साथ अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य समापन

वरिष्ठ समाजसेवियों, प्रतिभावान विद्यार्थियों और शोभायात्रा के सारथियों का किया सम्मान, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

अनिल कुमार खींची

ब्यावर।स्मार्ट हलचल।अग्रकुल शिरोमणि महाराजा अग्रसेनजी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित 12 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव का समापन रंगारंग सांस्कृतिक संध्या एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। समारोह में समाज के वरिष्ठजनों, प्रतिभावान विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं महोत्सव में सहयोग देने वाले सेवाप्रदाताओं का सम्मान किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया।

जयंती संयोजक पवन रायपुरिया ने बताया कि समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुकेश अरड़का, शिवप्रसाद अरड़का, दिनेश अरड़का एवं अमित अरड़का परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। समाज में वरिष्ठ पुरुष एवं महिला सम्मान की परंपरा के तहत ब्यावर के इतिहासवेत्ता एवं वर्ष 1978 से 1991 तक बादशाह की भूमिका निभाने वाले वासुदेव मंगल को अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अमित बंसल, मंत्री निखिल जिंदल, कमल मुरारका एवं जयंती संयोजक पवन रायपुरिया ने शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वासुदेव मंगल ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए ब्यावर की स्थापना और अग्रवाल समाज के इतिहास पर प्रकाश डाला। वहीं वरिष्ठ महिला सूर्यकांता गर्ग का भी शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

जयंती सहसंयोजक अजय गोयल, कमल सर्राफ एवं विशाल मित्तल ने बताया कि समापन समारोह में एडी मार्कर टीम ने ऑपरेशन सिंदूर, घूमर सहित विभिन्न विषयों पर आधारित नृत्य एवं संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक संध्या के सौजन्यकर्ताओं राजेश्वरी रायपुरिया, कमल रायपुरिया, मदन रायपुरिया, समर्थ रायपुरिया तथा सुमन बंसल, सुमित बंसल, नीलम बंसल एवं सोनम बंसल का स्वागत-सत्कार किया गया। जयंती पुस्तिका के प्रकाशन में सहयोग देने वाले जुगलकिशोर, अनिल एवं मयंक सिंघल सहित उनके परिवार के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया।

प्रतिभावान विद्यार्थियों और शोभायात्रा के सारथियों का सम्मान

समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुकृति उज्जैनिया की गरिमामयी उपस्थिति में अग्रसेन जयंती शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेनजी के रथ के सारथी रहे राजेन्द्र एन. अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, प्रणय अग्रवाल एवं राहुल अग्रवाल का उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया। विभिन्न परीक्षाओं में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाले समाज के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

जयंती सहसंयोजक भरत अग्रवाल एवं जिनेंद्र सिंघल ने बताया कि समारोह में चारों पंचायतों के अध्यक्ष रमेश बंसल, निर्मल बंसल, महेंद्र सलेमाबादी एवं नितेश गोयल सहित पंचायत मंत्रियों राधेश्याम डाणी, श्रवण बंसल, सतीश गर्ग एवं मोहित गर्ग तथा नवनिर्वाचित पार्षद गोविंद अग्रवाल का भी सम्मान किया गया। महोत्सव के दौरान विभिन्न सेवाप्रदाताओं को स्मृति चिह्न भेंट कर उनके सहयोग के लिए आभार जताया गया।

मंत्री निखिल जिंदल ने महोत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में मुकेश गर्ग, ओमप्रकाश अग्रवाल, चंद्रेश गर्ग, गोपाल डाणी, नरेश मित्तल, आलोक गुप्ता, कृष्णा कुमार गोयल, तुषार गोयल, अशोक गोयल, शुभम अग्रवाल, गिरिराज मित्तल, राजकुमार गोयल, विपुल सिंघल, सुखदेव मित्तल, केशव मित्तल, पूर्वा डाणी, ललिता जालान सहित कार्यकारिणी सदस्य एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।