मदन मोहन गर्ग
गंगापुर सिटी, स्मार्ट हलचल।नवदुर्गा सेवा समिति के तत्वाधान में पुरानी अनाज मंडी सीताराम मंदिर परिसर में नवरात्रा महोत्सव के तहत चल रही समारोह पूर्वक सामूहिक रूप से प्रतिदिन सुबह-शाम पूजा अर्चना के साथ मंगलवार शाम महा आरती के पश्चात मां काली की सजीव झांकियो का चित्रण किया संगीतमय धुन के साथ मां काली का रौद्र रूप व भगवान शिव की झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया इससे पूर्व महा आरती में पूर्व सभापति शिवरतन अग्रवाल महेश आरेयडा विष्णु अग्रसेन विजय तिवारी किरोड़ी पत्रकार राधा मोहन प्रेमचंद घनश्याम शर्मा लवली मिश्रा प्रमोद बौहरा चंद्र मोहन पाराशर अनुज शर्मा हेमेंद्र बोहरा महेंद्र गर्ग रवि गुप्ता वासुदेव शर्मा रमेश चंद अशोक मास्टर अजय खुटला आदि सहित सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने महा आरती भाग लिया आयोजन मंडल के वेद प्रकाश मंगल ने बताया कि द्वितीय नवरात्र सोमवार को अजय पाराशर द्वारा मिश्री मेवा का भोग लगाया मंगलवार को श्याम स्वीट्स की तरफ से हलवा चना एवं कमलेश जोशी द्वारा खीर का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसादी वितरण की चतुर्थ नवरात्रा बुधवार प्रातः 8:00 बजे श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से नवदुर्गा की पूजा अर्चना की 9 दिन तक नवदुर्गा पूजा एवं 11 विद्वान पंडितो द्वारा सप्तशती शतचंडी पाठ व शाम 7:00 बजे महा आरती के पश्चात सजीव झांकियों का चित्रण सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा किया जा रहा है झांकियो के दर्शन शाम 7:30 बजे से 9:30 बजे तक रहेंगे नवदुर्गा समिति के अनुज शर्मा ने सभी भक्तों से नवरात्रा महोत्सव कार्यक्रमों में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद व धर्म लाभ लेने का आवाह्न किया है