मांडलगढ़ पंचायत समिति चुनाव: 21 वार्डों में 58 प्रत्याशी मैदान में, भाजपा-कांग्रेस के 21-21 उम्मीदवार

मांडलगढ़ पंचायत समिति चुनाव: 21 वार्डों में 58 प्रत्याशी मैदान में, भाजपा-कांग्रेस के 21-21 उम्मीदवार

निर्दलीय 15 और RLP का एक प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में; निर्वाचन विभाग ने जारी की वार्डवार अंतिम सूची

मांडलगढ़, स्मार्ट हलचल। मांडलगढ़ पंचायत समिति आम चुनाव 2026 में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। निर्वाचन विभाग की ओर से 21 वार्डों में चुनाव लड़ने वाले 58 अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी की गई है। इनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 21, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 21, निर्दलीय 15 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) का एक प्रत्याशी शामिल है।

निर्वाचन विभाग की सूची में प्रत्येक वार्ड के लिए चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों के नाम और उनके दल का विवरण दिया गया है। वार्ड 11 में भाजपा, कांग्रेस, निर्दलीय और RLP के प्रत्याशी मैदान में हैं। वार्ड 5, 7, 15 और 19 में भी निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

नामांकन के दौरान कांग्रेस के 23 फॉर्म होने को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब अंतिम सूची में कांग्रेस के 21 प्रत्याशी दर्ज हैं। सब्स्टीट्यूट फॉर्म और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है।

मांडलगढ़ पंचायत समिति के 21 वार्डों की अंतिम प्रत्याशी सूची

वार्ड 1: डिम्पल कंवर राजपूत (भाजपा), पानी गुर्जर (कांग्रेस)।
वार्ड 2: दुर्गा कुमारी मेघवंशी (भाजपा), शांति देवी बलाई (कांग्रेस), मौसमी देवी बलाई (निर्दलीय)।
वार्ड 3: खुशबू शर्मा (भाजपा), कांति कुमारी जाट (कांग्रेस)।
वार्ड 4: रामदेव बैरवा (भाजपा), भेरू लाल बैरवा (कांग्रेस)।
वार्ड 5: उगमनाथ (भाजपा), कालूराम गुर्जर (कांग्रेस), लादू लाल धाकड़ और ओम प्रकाश पारिक (निर्दलीय)।
वार्ड 6: चंदा देवी कुम्हार (भाजपा), गीता देवी मीणा (कांग्रेस), ज्योति मालवीय और लाली देवी शर्मा (निर्दलीय)।
वार्ड 7: रामपाल धाकड़ (भाजपा), रामपाल धाकड़ (कांग्रेस), कैलाश चन्द्र शर्मा और भैरू लाल शर्मा (निर्दलीय)।
वार्ड 8: कालू लाल धाकड़ (भाजपा), रामचंद्र जाट (कांग्रेस), यशपाल शर्मा (निर्दलीय)।
वार्ड 9: श्रवण कुमार रेगर (भाजपा), रामचंद्र रेगर (कांग्रेस), जगदीश चन्द्र डोली (निर्दलीय)।
वार्ड 10: राधा (भाजपा), रेखा देवी सुथार (कांग्रेस)।
वार्ड 11: दुर्गा लाल गट्टानी (भाजपा), राजेंद्र पाराशर (कांग्रेस), विनोद कुमार गाडरी और सांवरिया सारस्वत (निर्दलीय), कालू लाल अहीर (RLP)।
वार्ड 12: दिनेश कुमार सोमानी (भाजपा), मोरू कंवर (कांग्रेस)।
वार्ड 13: राधा धाकड़ (भाजपा), सीता कुमावत (कांग्रेस)।
वार्ड 14: लादू लाल गुर्जर (भाजपा), गणेश लाल जाट (कांग्रेस)।
वार्ड 15: सत्यनारायण सुथार (भाजपा), सूरजमल गुर्जर (कांग्रेस), रामदेव धाकड़ और रामचन्द्र गुर्जर (निर्दलीय)।
वार्ड 16: पिंकी कंवर (भाजपा), शिवानी देवी गुर्जर (कांग्रेस)।
वार्ड 17: शिमला देवी मीणा (भाजपा), पिंकी देवी (कांग्रेस)।
वार्ड 18: नंदलाल मीणा (भाजपा), गौतम लाल मीणा (कांग्रेस)।
वार्ड 19: संदीप कुमार सोनी (भाजपा), जितेंद्र कुमार मूंदड़ा (कांग्रेस), नवरंग सिंह और सत्यनारायण शर्मा (निर्दलीय)।
वार्ड 20: विष्णु देवी (भाजपा), अनीता (कांग्रेस), राजी देवी (निर्दलीय)।
वार्ड 21: मंजू देवी जोशी (भाजपा), लीला शर्मा (कांग्रेस)।
पार्टीवार स्थिति: भाजपा 21, कांग्रेस 21, निर्दलीय 15 और RLP 1 प्रत्याशी। कुल 58 प्रत्याशी।

स्रोत: निर्वाचन विभाग, पंचायत आम चुनाव 2026 की निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची।