यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बेटे दुर्गा सिंह ने निर्दलीय भरा नामांकन, भाजपा से नाराजगी के बीच सियासी हलचल तेज

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बेटे दुर्गा सिंह ने निर्दलीय भरा नामांकन, भाजपा से नाराजगी के बीच सियासी हलचल तेज

स्मार्ट हलचल। राजस्थान में पंचायतीराज चुनावों के बीच नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बेटे दुर्गा सिंह खर्रा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने से राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। दुर्गा सिंह ने श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 19 से पंचायत समिति सदस्य पद के लिए निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है। ढाई साल से कार्यकर्ताओं की नाराजगी का दिया हवाला मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दुर्गा सिंह खर्रा ने बताया कि क्षेत्र में पिछले ढाई साल से भाजपा कार्यकर्ताओं और कुछ मतदाताओं के बीच नाराजगी थी। उनके मुताबिक, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए कहा, जिसके बाद उन्होंने यह निर्णय लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने भाजपा से टिकट नहीं मांगा था।