भीलवाड़ा – स्मार्ट हलचल|मांडलगढ़ मार्ग पर कुड़ी चौराहे के निकट एक तेज रफ्तार से सवाईपुर से बीगोद की ओर आ रही कार ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बस की इन्तजार कर रही तीन महिलाओं को चपेट में ले लिया। जिसमें से दो महिलाएं गम्भीर घायल हो गयी। जिन्हें भीलवाड़ा महात्मा गांधी चिकित्सालय पहुंचाया।सवाईपुर चौकी प्रभारी महेंद्र खोजी ने बताया है कि सवाईपुर से बीगोद जा रही एक कार कुड़ी चौराहे पर सड़क पार कर रहे वाईक सवार को बचाने के प्रयास में तीन महिलाओं को चपेट में ले लिया।उसके बाद कार गेगाका खेड़ा रोड़ की तरफ जाकर रूक गयी।हादसे में सूरज पत्नी छीतर सेन निवासी सोपुरा तथा नंदू पत्नी श्याम पुरोहित निवासी गेगाका खेड़ा गम्भीर घायल हो गयी।इनके साथ की एक महिला के कुछ भी चोट नहीं लगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये तीन महिलाएं जोगणियां माताजी के दर्शन करने जाने के लिए बस की इन्तजार में सड़क किनारे बैठी थी। जिन्हें अनियंत्रित कार ने चपेट में ले लिया।