कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचीं दौसा जिला कलेक्ट्रेट; सामान्य सीट पर कांग्रेस पार्टी ने बाहरी प्रत्याशी उतारने पर उठे सवाल
दौसा। (अमर चन्द बैरवा)
स्मार्ट हलचल|जिला परिषद वार्ड संख्या 37 कुण्डल से कांग्रेस टिकट की दावेदार रहीं संतोष शर्मा (उपाध्याय) ने कांग्रेस पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद बागी बनकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है। शुक्रवार को वे सैकड़ों समर्थकों के साथ दौसा जिला कलेक्ट्रेट पहुंचीं और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके निर्दलीय चुनाव लड़ने के फैसले से वार्ड में राजनीतिक हलचल और भी तेज हो गई है।नामांकन दाखिल करने के बाद संतोष शर्मा (उपाध्याय) ने व उनके समर्थनो ने कांग्रेस की टिकट वितरण प्रक्रिया पर नाराजगी जाहिर करते हुए सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सामान्य सीट होने के बावजूद वार्ड संख्या 37 में स्थानीय दावेदार को मौका देने के बजाय बाहरी व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया गया है। उनके अनुसार, क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर उनकी दावेदारी को लेकर लगातार खूब चर्चा में रही थी, लेकिन पार्टी ने टिकट वितरण के दौरान उनकी अनदेखी की गई।
संतोष शर्मा ने बताया कि टिकट नहीं मिलने के बाद समर्थकों से विचार-विमर्श किया गया। समर्थकों के आग्रह और क्षेत्र की जनता के बीच अपनी दावेदारी को देखते हुए उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया।
नामांकन के दौरान कुण्डल पंचायत समिति की पूर्व सदस्य जगदम्बा देवी जोशी, मुकेश लोका, चेतराम शर्मा, महेश कुमार बलाई, सुभाष मीणा, राकेश बोहरा, किरोड़ी सैनी और बिट्टू उपाध्याय सहित कई लोग मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ देखने को मिली।
वार्ड संख्या 37 कुण्डल से संतोष शर्मा (उपाध्याय) के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने के बाद मुकाबला और भी दिलचस्प होने के आसार हैं। उनके इस कदम से वार्ड में चुनावी समीकरणों और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चाएं बहुत तेज हो गई हैं। एवं कांग्रेस पार्टी के लिए भी हलचले बढ़ती नजर आ रही है।