ढोल बाजे में स्कूल थीम ने ताजा की बचपन की यादें, आकर्षक सजावट और गरबा के उल्लास ने बांधा समां
अनिल कुमार खींची
ब्यावर।स्मार्ट हलचल|ढोल बाजे गरबा महोत्सव में स्कूल थीम पर आधारित आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर पूरे ग्राउंड को नोटबुक और कॉपियों से आकर्षक रूप से सजाया गया। स्कूल की यादों को जीवंत करती सजावट के बीच प्रतिभागी स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर पहुंचे और गरबा की धुनों पर जमकर थिरके। बचपन की यादों और नवरात्रि के उत्साह के अनूठे संगम ने आयोजन को खास बना दिया।
कार्यक्रम में ब्यावर नगर परिषद सभापति पुष्पा जयकिशन बल्दुआ, भाजपा नेता जयकिशन बल्दुआ, उपसभापति दीक्षांत हरचंदानी एवं पार्षद तुलसीराम शर्मा ने शिरकत की। इस दौरान आकाश लालवानी, अक्षत गर्ग, वंशिता पंजाबी, मंदीप गहलोत एवं सौरभ उबाना सहित ढोल बाजे टीम के सदस्य मौजूद रहे।
स्कूल थीम पर आधारित इस आयोजन में प्रतिभागियों ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए गरबा का आनंद लिया। कॉपियों से सजा पंडाल और स्कूल यूनिफॉर्म में पहुंचे प्रतिभागियों की मौजूदगी ने पूरे आयोजन को अनूठा रूप दिया।
ढोल बाजे की पहचान बनी पंक्ति ‘यह इवेंट नहीं, इमोशन है’ इस आयोजन में साकार होती नजर आई।