स्वच्छ गंगापुर-स्वस्थ गंगापुर अभियान के तहत वार्डों में सफाई और रोड लाइटें दुरुस्त करने का कार्य जारी

स्वच्छ गंगापुर-स्वस्थ गंगापुर अभियान के तहत वार्डों में सफाई और रोड लाइटें दुरुस्त करने का कार्य जारी, अभियान के तहत वार्ड 31 में चला सफाई अभियान, पार्षद विजेंद्र गुर्जर ने वार्डवासियों के साथ लिया व्यवस्थाओं का जायजा

गंगापुर सिटी। स्मार्ट हलचल|नगर परिषद सभापति कृष्ण कुमार गोयल ‘कुबेर’ की पहल पर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से ‘स्वच्छ गंगापुर-स्वस्थ गंगापुर’ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर के सभी 60 वार्डों में पांच-पांच वार्डों के क्लस्टर बनाकर चरणबद्ध तरीके से सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान सफाई व्यवस्था सुधारने के साथ ही खराब रोड लाइटों को दुरुस्त करने तथा जहां लाइटें नहीं हैं, वहां नई लाइटें लगाने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में नगर परिषद की ओर से अभियान के तहत 16 अक्टूबर को वार्ड नंबर 31 में सफाई एवं रोड लाइटों से संबंधित कार्य करवाए गए। इस दौरान वार्ड की साफ-सफाई करवाई गई तथा खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने के साथ ही जिन स्थानों पर लाइटें नहीं थीं, वहां नई लाइटें लगवाई गईं।अभियान के दौरान वार्ड 31 के पार्षद विजेंद्र गुर्जर वार्डवासियों के साथ मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए अभियान के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लिया। वार्ड नंबर 31 में यह अभियान 17 अक्टूबर को भी जारी रहेगा।सभापति कृष्ण कुमार गोयल ने अभियान की शुरुआत के दौरान कहा था कि शहर के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ दीपावली से पहले रोड लाइटों को दुरुस्त किया जाएगा, ताकि शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण और रोशनी की बेहतर व्यवस्था मिल सके। अभियान की मॉनिटरिंग के लिए नगर परिषद स्तर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं।