(पंकज पोरवाल)
17 किलोमीटर में फैले वार्ड की 7-8 कॉलोनियों को मिलेगी राहत, पार्षद सत्यवीर सिंह राठौड़ ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ दिखाई हरी झंडी, खिले वार्डवासियों के चेहरे
भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल|दो से तीन दशक का इंतजार खत्म हुआ और चंद्रशेखर आजाद नगर की 7-8 कॉलोनियों को सार्वजनिक परिवहन की सौगात मिली। करीब 17 किलोमीटर में फैले शहर के इस बड़े वार्ड में बस सेवा शुरू होने से क्षेत्रवासियों की आवागमन संबंधी परेशानी दूर होने की उम्मीद जगी है। पार्षद सत्यवीर सिंह राठौड़ और वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों ने हरी झंडी दिखाकर बस सेवा का शुभारंभ किया। बस सेवा शुरू होने पर वार्डवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया। चंद्रशेखर आजाद नगर की कई कॉलोनियों में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं होने से लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बस सेवा शुरू होने से अब क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वार्डवासियों ने इसे क्षेत्र के विकास और आमजन की सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर अशोक राका, गोविंद सिंह, हरी सिंह, बहादुर सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, शांतिलाल शर्मा, जितेंद्र शर्मा, भगवान सिंह, चंदन सिंह हाड़ा, विजेंद्र सिंह, ओमसिंह, नरेश पंवार, सनी पंवार, नितलेश तम्बोली, दीपक राव, कुलदीप सिंह, चंदन सिंह, शिवराज सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजकुमार जैन, पवन कुमार जैन, कन्हैयालाल बाकलीवाल, आजाद सिंह, बलराम समदानी, जितेंद्र सिंह और भावेश बागवानी सहित अनेक वार्डवासी उपस्थित रहे।