एसडीएम ओर बीडीओ ने लिया कई पंचायतों में व्यवस्थाओ का जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ उपखंड अधिकारी दिलीप सिंह एवं विकास अधिकारी जितेन्द्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत मानपुरा, सैमलपुरा, नगरी, आवलहेड़ा, घोसुंडी, बस्सी, सोनगर, पालका, केलजर, विजयपुर, अमरपुरा, उदपुरा, घटियावली एवं गिलुंड में स्थित विद्यालयों तथा विद्यालय परिसरों में स्थापित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने, मतदान केंद्रों पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।