ज्योति बनीं मिस डांडिया क्वीन, मीनल कुमावत ने जीता मिसेज डांडिया क्वीन का खिताब
चित्तौड़गढ़, 17 अक्टूबर। स्मार्ट हलचल|महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित श्रीनाथ गार्डन में मेवाड़ महोत्सव समिति की ओर से आयोजित नवरात्रि डांडिया महोत्सव ‘जयकारा-2026’ में शुक्रवार को मिस डांडिया क्वीन एवं मिसेज डांडिया क्वीन प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में युवतियों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।समिति के उपाध्यक्ष अनुराग द्विवेदी एवं गोपाल भूतड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में रात 8:30 बजे महाआरती हुई। मंत्रोच्चार एवं मां जगदंबा की आराधना के बीच श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद पंडाल में गरबा शुरू हुआ। गुजराती गीतों और अन्य लोकप्रिय धुनों पर पारंपरिक परिधानों में सजी युवतियों एवं महिलाओं ने गरबा और डांडिया किया। आयोजन में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा।
समिति सचिव लीला आगाल ने बताया कि मिस डांडिया क्वीन प्रतियोगिता में ज्योति प्रथम, डिंपल द्वितीय तथा ऋषिका पटवा तृतीय स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार के लिए सुहानी असावा, तनीषा टांडी, तिथि शर्मा, श्रेया टेलर, खुशी विश्वास, शिवानी लश्कर, मधु, खुशी शर्मा, श्रेया सालवी, नंदिनी व्यास एवं आर्ची द्विवेदी का चयन किया गया।
मिसेज डांडिया क्वीन प्रतियोगिता में मीनल कुमावत प्रथम, वर्षा द्वितीय तथा पूनम माहेश्वरी तृतीय स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार नैना, ईशा गोस्वामी, महिमा शर्मा, प्रिया वासवानी, आरती खटीक, भावना माहेश्वरी, उषा वैष्णव, कोमल, मोनिका माली एवं कविता माली को प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, पूर्व चेयरमैन रमेश नाथ योगी, नेता प्रतिपक्ष नगेंद्र सिंह राठौड़, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल सोनी, पार्षद धर्मेंद्र मुंदड़ा, पार्षद दिया तिवारी, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा एवं राजेंद्र सोमानी सहित अतिथि उपस्थित रहे। समिति अध्यक्ष आनंद समदानी, सचिव लीला आगाल, संरक्षक आशा पोखरना, अनुराग द्विवेदी, गोपाल भूतड़ा, हिमांशु जाजू, दिनेश कुमावत, भरत आगाल, तनिष्क, बंटी शर्मा, अभिमन्यु समदानी, बलजीत सिंह, विकास गंगवाल, यश टेलर, रेखा समदानी, जया तोषनीवाल एवं रतन काबरा ने अतिथियों का स्वागत किया।
प्रतियोगिता प्रभारी जया तोषनीवाल, रेखा समदानी, रतन काबरा, हिमांशु जाजू, भरत आगाल एवं दिनेश कुमावत ने निर्णायक मंडल की डॉ. रेनू सोमानी, सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. इंदिरा बल्दवा तथा वाइस प्रिंसिपल अमृता राठौड़ का उपरना ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया। विजेताओं को अतिथियों के साथ अध्यक्ष आनंद समदानी, सचिव लीला आगाल एवं आशा पोखरना ने पुरस्कृत किया।
मेवाड़ महोत्सव समिति की जया तोषनीवाल ने बताया कि जयकारा-2026 के तहत रविवार को मेवाड़ ग्रुप गरबा डांडिया रास प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें 6 से 8 प्रतिभागियों के समूह भाग ले सकेंगे।