भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आज अंकुश पॉइंट स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मनोज शर्मा (गोटे वाले) की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, समाजहित एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर चर्चा की गई।बैठक में प्रदेशाध्यक्ष मनोज शर्मा के निर्देशानुसार ज़िलाध्यक्ष योगेश पारीक ने शहर अध्यक्ष पद पर अमित व्यास को मनोनीत कियाबैठक में अमित व्यास ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, समाज को एकजुट करने तथा समाजहित के कार्यों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व एवं सहयोग से महासभा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।
इस अवसर पर डॉ उमाशंकर पारीक, अनुभव जोशी, संजय व्यास, श्याम सुंदर व्यास, गोपाल पारीक,सुरेंद्र तिवाड़ी, दीपक व्यास, बीट्टू जीत शर्मा, कमलेश शर्मा उपस्थित रहे ।
संगठन की एकता, समाज का सम्मान और समाजहित के कार्य ही महासभा का प्रमुख उद्देश्य है।