28 अक्टूबर को खुलेगा उम्मेद सागर बांध का गेट, किसानों को मिलेगी सिंचाई के लिए राहत

उपखंड अधिकारी के निर्देशन में हुई बैठक में निर्णय लिया गया, सुबह 9:15 बजे उम्मेद सागर बांध से छोड़ा जाएगा नहर में पानी
परन्तु नहर की सफाई व मरमत नही होने के कारण हर वर्ष की तरह लाखो लीटर पानी व्यर्थ बहता है।

शाहपुरा(भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा।स्मार्ट हलचल|क्षेत्र के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। रबी की फसल की बुवाई को ध्यान में रखते हुए उम्मेद सागर बांध से नहर में पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत आगामी 28 अक्टूबर को प्रातः 9:15 बजे उम्मेद सागर बांध का गेट खोला जाएगा।इस संबंध में शनिवार को उम्मेद सागर बांध स्थित गेस्ट हाउस में उपखंड अधिकारी के निर्देशन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल उपभोक्ता संगम के अध्यक्ष हनुमान धाकड़, रामेश्वर बोहरा, सिंचाई विभाग के कमलेश बैरवा सहित क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे। बैठक में किसानों की जरूरतों और फसल बुवाई के लिए सिंचाई के पानी की उपलब्धता को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में तय किया गया कि निर्धारित तिथि एवं समय पर बांध का गेट खोलकर नहर में पानी छोड़ा जाएगा। जानकारी के अनुसार, नहर को शून्य स्तर तक चालू किया जाएगा, ताकि किसानों को फसल की बुवाई के लिए सिंचाई का पानी उपलब्ध हो सके।
रबी की फसल की बुवाई के महत्वपूर्ण समय में बांध से पानी छोड़ने के निर्णय से क्षेत्र के काश्तकारों को राहत मिलने की उम्मीद है। अब किसानों की निगाहें 28 अक्टूबर पर टिकी हैं, जब बांध से नहर में पानी का प्रवाह शुरू होगा।
परन्तु अभी देखा गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नहर को देखा बिना व नहर की साफ-सफाई एवं मरमत किये बिना ही नहर से किसानों को पानी दिलाया जाएगा।हर वर्ष लाखो लीटर पानी व्यर्थ बहता है जिससे ना तो किसानो को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल पाता है और ना ही किसानों के खेतों को सिंचाई मिल पाती है।पहले सही तरह से नहर की सफाई व मरमत की जाए उसके बाद ही किसानों को उम्मेद सागर बांध से किसानों को सिंचाई के लिए पानी दिया जाए।