विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया शस्त्र पूजन, धर्म एवं संस्कृति की रक्षा का लिया संकल्प
चित्तौड़गढ़।स्मार्ट हलचल|विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल, चित्तौड़गढ़ की ओर से शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को छबीला हनुमान जी मंदिर परिसर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया।
बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख गोपाल छीपा ने बताया कि संगठन की ओर से प्रतिवर्ष शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का प्रतीक है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने धर्म, संस्कृति एवं राष्ट्र की रक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में ये पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित
कार्यक्रम में प्रांत विमर्श प्रमुख लक्ष्मी जी, प्रांत गोरक्षा प्रमुख मनोज जी सोनी, प्रांत धर्म प्रसार सह प्रमुख मुकेश नाहटा, जिला अध्यक्ष किशन पिछोलिया, जिला मंत्री शेखर सोनी, विभाग संयोजक योगेश दशोरा, नगर अध्यक्ष बाल मुकुंद, जिला सुरक्षा प्रमुख गोपाल छीपा सागर व्यास, आशीष वैष्णव, पंकज जीनगर, बाबलेश शर्मा, कान सिंह, सचिन यति, महावीर किर, मोहित अरोड़ा, अमन गौड़, दिलीप जोशी, जय वाघेला, अंकित सोनी, विनोद पटवा, दीपक शर्मा, बलराम मूंदड़ा, सत्यनारायण व्यास, मदन गोस्वामी, तुषार सोनी, सावन सालवी हर्ष टेलर आयुष समदानी एवं मदन खटीक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आपसी समन्वय और संगठनात्मक एकजुटता के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया। अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।