18 अक्टूबर, रविवार को मां दधिमथी मंदिर में देर रात तक गूंजे भजनों के स्वर, भक्ति में झूमे श्रद्धालु

भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल|शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर दिनांक 18 अक्टूबर, रविवार को आजादनगर स्थित मां दधिमथी मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। दीपक शर्मा ने बताया कि भजनों की शुरुआत ओम जोशी द्वारा गणपति वंदना से हुई।इसके पश्चात भजन गायक राघव दाधीच, दीपा दाधीच ,नीरज तिवारी पीयूष दाधीच ,गोविंद शर्मा दिलीप शर्मा, रमन राठी ने सहित अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमने लगे। मंदिर परिसर में देर रात तक भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। भजन संध्या में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां दधिमथी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
मीडिया प्रभारी राजीव दाधीच बताया कि
इस अवसर पर दाधीच समाज न्यास के अध्यक्ष हरिप्रकाश कंठ, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष हीरालाल ओझा एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने उपस्थित श्रद्धालुओं और कलाकारों का स्वागत किया। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

भजन संध्या ने नवरात्रि के उत्सवी माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया।