विजयदशमी पर निकलने वाले पथ संचलन की तैयारियां जोरों पर

डेढ़ हजार स्वयं सेवकों के पहुंचने की उम्मीद..

बी एम राठौर
न्यूज
स्मार्ट हलचल|सांगोद 19 अक्टूबर को बुराई पर अच्छाई के जीत के पर्व विजयादशमी के अवसर पर सांगोद उपखंड के स्वयंसेवकों द्वारा भव्य पथ संचलन जुलूस निकाला जाएगा। स्वयंसेवको, कार्यकर्ताओं ने बताया कि विजयादशमी के दिन निकलने वाले पथ संचलन के लिए करीब एक सप्ताह से तैयारी चल रही है, इसके तहत 100 से अधिक कार्यकर्ता व्यवस्था में लगे हुए हैं। जन संपर्क के लिए 6 टोलिया लगी हुई है, एक टोली में पांच सदस्य हैं।
नवीन धर्मशाला में सुबह 5:45 से 6:45 तक अभ्यास चल रहा है। पथ संचलन 20 अक्टूबर को प्रातः 11:30 बजे से भीमसिंह स्टेडियम से शुरू होगा। पथ संचलन से पूर्व सभी स्वयंसेवकों को मुख्य वक्ता संबोधित करेंगे। पथ संचलन का मार्ग स्टेडियम से गांधी चौराहा, गायत्री चौराहा, कुंदनपुर रोड, हरिजन बस्ती से पुराना तहसील रोड, पुराना बाजार, जामा मस्जिद, कोलियो का बड़, सराफा बाजार से पुनः स्टेडियम पहुंचेगा, पथ संचलन में करीब डेढ़ हजार स्वयं सेवकों की इकट्ठा होने की उम्मीद है।