बी एम राठौर
न्यूज
सांगोद 19 अक्टूबर
सांगोद |स्मार्ट हलचल|कोटा ग्रामीण। थाना सांगोद पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के पीड़ित *चंदन नागर* की ठगी गई ₹47,356 की संपूर्ण राशि सफलतापूर्वक वापस दिलाई गई। राशि वापस मिलने पर पीड़ित ने थाना सांगोद पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस टीम को धन्यवाद दिया।
त्वरित कार्रवाई एवं तकनीकी प्रयास
साइबर ठगी की घटना सामने आने पर थाना सांगोद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई की। तकनीकी सहायता एवं साइबर पोर्टल के माध्यम से समन्वित प्रयास करते हुए पीड़ित की राशि वापस दिलाने में सफलता प्राप्त की गई। थाना सांगोद पुलिस साइबर अपराधों के मामलों में पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए निरंतर सक्रियता से कार्य कर रही है।
विशेष योगदान
इस सराहनीय कार्रवाई थानाधिकारी पवन कुमार मीणा के नेतृत्व में कांस्टेबल सोनू कुमार, कांस्टेबल शिवलाल का विशेष योगदान रहा। दोनों कार्मिकों ने साइबर पोर्टल पर तकनीकी मॉनिटरिंग, संबंधित सूचनाओं के विश्लेषण तथा आवश्यक समन्वय के माध्यम से राशि की वापसी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस की तत्परता से बढ़ा आमजन का विश्वास
थाना सांगोद पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से साइबर ठगी के पीड़ित को आर्थिक राहत मिली है। साथ ही, पुलिस की तत्परता, तकनीकी दक्षता एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का सकारात्मक संदेश आमजन तक पहुँचा है।