भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष सांड व सभापति पुष्पा बल्दुआ ने की मां जगदंबा की पूजा-अर्चना, क्षेत्रवासियों ने उत्साह से लिया भाग
अनिल कुमार खींची
ब्यावर। स्मार्ट हलचल।शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित साकेत नगर सेक्टर नंबर-3 में विशाल गरबा-डांडिया रास का आयोजन हर्षोल्लास एवं भक्तिमय माहौल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा ब्यावर जिला अध्यक्ष आशीष सांड एवं नगर परिषद सभापति पुष्पा जयकिशन बल्दुआ ने मां जगदंबा की पूजा-अर्चना कर किया। इसके पश्चात गरबा-डांडिया रास शुरू हुआ, जिसमें माताओं-बहनों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर पारंपरिक गरबा नृत्य का आनंद लिया।
गरबा गीतों की मधुर धुनों पर प्रतिभागी देर तक झूमते नजर आए। आयोजन के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और धार्मिक उत्साह का सुंदर संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष सांड ने मां दुर्गा से सभी देशवासियों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखने तथा देश में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं एकता का भाव मजबूत हो।
कार्यक्रम में सभापति पुष्पा जयकिशन बल्दुआ, वरिष्ठ भाजपा नेता जयकिशन बल्दुआ, उपसभापति दीक्षांत हरचंदानी, पूर्व सभापति नरेश कनौजिया, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, पार्षद एडवोकेट रवि टांक, रुपेश भारद्वाज, मनोज तंवर, मंगत सिंह मोनू, संदीप रावत, जेठा तिलोकानी, तुलसीराम, गुड्डू शर्मा, बंटी राठौड़, गायत्री विजय नारायण साहू, पूर्व पार्षद विक्रम सोनी, युवा भाजपा नेता विक्रांत रावत, ललित, अनिल, बछराज, विट्ठल गुप्ता, एकता सेवा समिति के हीरासिंह रावत, विजय सिंह चौहान, लीडर साहब, राकेश बागड़ी, राजू सोलंकी, लोकेश सिंह गोविंदगढ़, सुरेश बागड़ी, प्रवीण मुनोत, राजेंद्र साहू, धीरज मुनोत, कार्तिक बागड़ी, आकाश राठौड़, चीनू जैन एवं किशन सोलंकी सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।