आशापुरा माता धाम में 21 कन्याओं का पूजन, पूर्णाहुति हवन के साथ नवरात्रि महोत्सव संपन्न

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने दी आहुतियां, माता रानी से की सुख-समृद्धि की कामना

अनिल कुमार खींची

ब्यावर। स्मार्ट हलचल।स्थानीय आशापुरा माता धाम में आयोजित शारदीय नवरात्रि महोत्सव का समापन पूर्णाहुति हवन एवं कन्या पूजन के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ। इस अवसर पर 21 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें भोजन करवाया गया। साथ ही चुनरी एवं दक्षिणा भेंट कर कन्याओं का सम्मान किया गया।महोत्सव के समापन पर आयोजित पूर्णाहुति हवन में निशा नागोरा, दुष्यंत, वर्षा, गायत्री जोशी, राजेश शर्मा, हर्षिता, पूजा एवं सुरेश वैष्णव सहित श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर माता रानी से सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगल की कामना की।

हवन अनुष्ठान विद्वान पंडित लोकेश , सुखदेव छगानी एवं जयकिशन के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। धार्मिक अनुष्ठानों एवं कन्या पूजन के साथ शारदीय नवरात्रि महोत्सव का विधिवत समापन हुआ।