गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत जिलेभर में चलेगा हस्ताक्षर अभियान, 17 दिसंबर को जयपुर में मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन
गंगापुर सिटी।स्मार्ट हलचल|गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कराने एवं गोहत्या के कलंक से भारत को मुक्त करने की मांग को लेकर चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के तृतीय चरण की तैयारियों के लिए दशहरा मैदान स्थित गोपाल गौशाला परिसर में जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में गौशाला संचालकों एवं गौ सेवकों ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 4 नवंबर, बुधवार से प्रचार-प्रसार रथ निकालने का निर्णय लिया।
अभियान के जिला प्रभारी गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि सर्व हिंदू समाज एवं साधु-संतों के सानिध्य में संचालित इस अभियान के तहत जिलेभर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। प्रचार-प्रसार समितियां पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को गौ माता की महिमा से अवगत कराएंगी तथा निर्धारित प्रपत्र पर अधिकाधिक हस्ताक्षर करवाएंगी। अभियान के तहत 17 दिसंबर 2026 को जयपुर पहुंचकर राजस्थान के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने के लिए भी लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।
बैठक में सभी गौशाला संचालकों, गौ प्रेमियों, नगर परिषद क्षेत्र के वार्डवासियों एवं पार्षदों से अभियान में सहयोग कर अधिकाधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया गया।
ये रहे उपस्थित: बैठक में गोपाल गौशाला से कृपाशंकर उपाध्याय, नंगे बाबा गौशाला से शिवनारायण गुप्ता, हनुमान 108 दौलतपुर गौशाला से प्रसन्न कुमार सुराणा, श्याम गौ सेवा समिति डूंगरी गौशाला से नंदकिशोर अग्रवाल, गौ सेवा समिति के जिलाध्यक्ष गोविंद नारायण शर्मा, इंद्रदेव गुप्ता, मुकेश कुमार मीणा, ओमप्रकाश गुप्ता, कृष्णानंद दीक्षित, ओमप्रकाश शर्मा, रामनिवास गर्ग, नागेश कुमार शर्मा, शंभूदयाल गुप्ता, पूनम जगबानी, राधा दीक्षित, उषा देवी, पायल कुमारी, प्रियांशु, चंचल जगबानी, श्रवण कुमार शर्मा, सुरेश चंद्र, बृजनंदन, प्रियंका शर्मा, मोहित वैष्णव, किरण शर्मा, जगदीश शर्मा एवं गिरधारी शर्मा सहित दर्जनों गौ सेवक और गौशाला संचालक उपस्थित रहे।
अभियान प्रभारी गोविंद नारायण शर्मा ने जिलेवासियों से हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कराने के प्रयासों में सहयोग करने की अपील की।