सांगोद में विजयदशमी के पावन पर्व निकाली गई नेजा की सवारी

दोनों बहने साल में एक बार मिलाप होता हैं

बी एम राठौर
न्यूज
स्मार्ट हलचल|सांगोद 20 अक्टूबर को सांगोद,रामनवमी के मौके पर सांगोद नगर में नैजे की सवारी परम्परागत मार्गो से होकर निकली।इस मौके पर मानस गाया मौहल्ला व चारहाटडी मौहल्ला स्थित माताजी के मंदिरों से अलग अलग विमान निकले,इसमें माता शेरावाली के जयकारों व नगाडों की थाप पर जस गाते हुए महिला,पुरूष निकले तो इस नेजे की सवारी को देखने के लिए जनसैलाब उमड गया।
शारदीय नवरात्रा की रामनवमी पर निकाले जाने वाली नेजे की सवारी की तैयारियां यहां पिछले कई दिनों से चल रही थी,नौ दिनों तक माताजी के मंदिरों पर जस गाने की परम्परा रही है,नौ दिनों तक मानस गाया व चारहाटडी मौहल्ले में माता के थानक पर देररात्रि तक कई आयोजन हुए,रामनवमी के मौके पर मंगलवार को नेजे की सवारी अपने अपने परम्परागत मार्गो से शुरू हुई,नेजे की सवारी के आगे महिला,पुरूष व युवक,युवतियां जयकारे लगाते हुए चल रहे थे,जगह जगह पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया।खाडा स्थल पर दोनों विमान पहुंचे,यहां जलवा पूजन की रस्म निभाई गई,इसके बाद आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।