सूरौठ थाना प्रभारी सुमेर सिंह गुर्जर बने डीएसपी, राज्य सरकार ने किया प्रमोशन

सूरौठ।स्मार्ट हलचल|थाना सूरौठ में थाना प्रभारी पद पर कार्यरत पुलिस निरीक्षक सुमेर सिंह गुर्जर का राज्य सरकार ने प्रमोशन किया है। गृह विभाग ने आदेश जारी कर सुमेर सिंह गुर्जर को डीएसपी पद पर पदोन्नत किया है। पुलिस निरीक्षक से डीएसपी पद पर प्रमोशन होने पर स्टाफ एवं क्षेत्र के लोगों ने उनका सम्मान किया है।
भरतपुर जिले की भुसावर तहसील के गांव कमालपुरा के मूल निवासी सुमेर सिंह गुर्जर 1997 बैच में पुलिस उप निरीक्षक पद पर भर्ती हुए थे। उन्होंने अपने सेवा काल के दौरान सवाई माधोपुर, अलवर, जयपुर जिलों में सेवाएं दी। थाना अधिकारी के रूप में पुलिस थाना मलारना डूंगर, बोली, खैरथल, शाजापुर, भिवाड़ी, मुंडावर आदि थानों में कार्यरत रहे। राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर में सुरक्षा अधिकारी के पद पर रहते हुए उनका पुलिस निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हुई थी। अब राज्य सरकार ने सुमेर सिंह को डीएसपी पद पर प्रमोट किया है। वर्तमान में पंचायत चुनाव चल रहे हैं और आचार संहिता लगी हुई है इसलिए पंचायत चुनाव समाप्त होने के बाद ही उन्हें नवीन पद पर स्थापित किया जाएगा।