सादुलपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका: ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम प्रजापत ने प्राथमिक सदस्यता और पद से दिया इस्तीफा

​सादुलपुर (चूरू)।( बजरंग आचार्य )
स्मार्ट हलचल|स्थानीय ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष सीताराम प्रजापत ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भेजा है।​प्रजापत ने पत्र में उल्लेख किया है कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के लगभग 32 वर्ष कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत करने और उसकी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में समर्पित किए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों और कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर विचार करने के बाद उन्होंने व्यक्तिगत निर्णय लेते हुए पार्टी से अलग होने का फैसला किया है।
​इस्तीफे की प्रतिलिपि मनोज मेघवाल, पद्मश्री डॉ. कृष्णा पूनिया और साजिद अली कुरैशी को भी भेजी गई है। तीन दशकों से अधिक समय से पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेता के इस फैसले से क्षेत्र के राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई है।