पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने बढ़ाई सक्रियता, जिला परिषद प्रत्याशियों को सौंपे चुनाव चिह्न

कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत सहित विधायक शंकर सिंह रावत व वीरेंद्र सिंह कानावत रहे मौजूद, पुष्प जैन ने जीत का किया दावा

अनिल कुमार खींची

ब्यावर। स्मार्ट हलचल।पंचायती राज चुनाव-2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों को गति दे दी है। जिला परिषद सदस्यों के अधिकृत प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न सौंपे जाने के साथ ही पार्टी ने चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। चुनाव चिह्न मिलने के बाद प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क और प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं।कलेक्टर कार्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना को चुनाव चिह्न सौंपने के दौरान भाजपा के चुनाव प्रभारी पुष्प जैन, संगठन प्रभारी विमल अग्रवाल और समन्वयक आशीष सांड मौजूद रहे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत तथा मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत भी उपस्थित रहे।

निकाय चुनाव की तर्ज पर जीत का दावा

चुनाव प्रभारी पुष्प जैन ने पंचायत राज चुनाव में भी भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव को लेकर सक्रिय है और अधिकृत प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार अभियान को गति दे रहे हैं। चुनाव चिह्न मिलने के बाद प्रत्याशियों ने मतदाताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।

पंचायती राज चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के मैदान में उतरने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी माहौल बनने लगा है। अब प्रत्याशियों का जोर जनसंपर्क के जरिए मतदाताओं तक पहुंचने पर रहेगा।