खटवाड़ा में सरपंच पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला, जोजवा, में आधा दर्जन से अधिक उम्मीदवार चुनावी रण में

कैलाश सुखवाल
खटवाड़ा -स्मार्ट हलचल|खटवाड़ा व जोजवा पंचायत में सरपंच पद के लिए शुक्रवार को अपनी अपनी पंचायतों में सरपंच पद के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन भरे खटवाड़ा में तीनों ही उम्मीदवार सुखवाल ब्राह्मण समाज के होने से मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है । खटवाड़ा पंचायत में सबसे ज्यादा मतदाता रेगर समाज, के दूसरे नंबर पर ब्राह्मण समाज के व तीसरे नंबर पर जाट समाज के ज्यादा मतदाता है बताया गया कि रेगर समाज के मतदाताओं का झुकाव जिस उम्मीदवार की तरफ होगा वहीं उम्मीदवार बाजी मार सकता है पड़ोसी पंचायत जोजवा में 13 उम्मीदवार सरपंच पद के लिए भाग्य अजमा रहे हैं । मुख्य मुकाबला श्यामलाल शर्मा व पूर्व सरपंच धर्मराज जाट के बिच होने का अनुमान है।