गुरला:-स्मार्ट हलचल|ग्राम पंचायत गुरला में इस बार सरपंच चुनाव बेहद दिलचस्प हो गया है। गुरला के पूर्व सरपंच श्रवण गुर्जर के परिवार में ही बगावत के सुर छेड़ दिए हैं। गुरला में परिवार में ही बगावत पूर्व सरपंच श्रवण गुर्जर की मां हीरु देवी और उनकी भाभी पुजा गुर्जर अब चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं। एक ही परिवार की सास और बहू प्रतिद्वंद्वी बन गई हैं। गांव में हर गली में इसी की चर्चा है। पूर्व सरपंच के परिवार में अंतर्कलह पूर्व सरपंच श्रवण गुर्जर के भाई ने कहा कि परिवार में इस बार सहमति नहीं बन पाई। मां हीरु देवी गुर्जर और बड़े भाई की पत्नी पुजा गुर्जर दोनों ने चुनाव लड़ने का निर्णय ले लिया है, जो हमारे लिए आश्चर्यजनक है। उन्होंने दोनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों अपने फैसले पर अडिग हैं। ग्रामीण इसे लोकतंत्र की खूबसूरती भी मान रहे हैं कि महिलाएं अब खुलकर राजनीति में भाग ले रही हैं।
नो प्रत्याशी, बढ़ी सियासी हलचल गुरला ग्राम पंचायत में इस बार कुल 9 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है, अन्य प्रत्याशी भी प्रचार में जुटे हैं लेकिन सास-बहू का मुकाबला सबसे अधिक चर्चा में है।