सूरौठ। स्मार्ट हलचल|नव गठित शेरपुर -सूरौठ पंचायत समिति सदस्य पद के लिए जमा किए गए कुल 231 नामांकन पत्रों की शनिवार को निर्वाचन विभाग की टीम की ओर से सघन जांच की गई। जांच के दौरान 85 नामांकन खारिज किए गए। नामांकन पत्रों की जांच के पश्चात कुल 146 प्रत्याशी मैदान में हैं। रिटर्निंग ऑफिसर अशोक कुमार एवं चुनाव प्रभारी राजवीर सिंह डागुर ने बताया कि शेरपुर -सूरौठ पंचायत समिति के सभी 17 वार्डों में सदस्य पद हेतु 165 अभ्यर्थियों ने 231 नामांकन दाखिल किए गए थे। शनिवार को नामांकन पत्रों की समीक्षा की गई। इस दौरान राजनीतिक पार्टियों के सिंबलो के अभाव एवं अन्य कारणों से 85 नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। समीक्षा के पश्चात 146 नामांकन ही विधि सम्मत पाए गए। नामांकन पत्रों की समीक्षा प्रक्रिया के दौरान रिटर्निंग अधिकारी अशोक कुमार, अतिरिक्त रिटर्निंग अधिकारी हरिशंकर शर्मा, चुनाव प्रभारी राजवीर सिंह डागुर, नॉमिनेशन टीम प्रभारी अरुण सिंह डागुर, सूरौठ थानाधिकारी सुमेर सिंह गुर्जर, जगर चौकी इंचार्ज हरिराम आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। चुनाव प्रभारी ने बताया कि 26 अक्टूबर को शाम 3:00 बजे तक अभ्यर्थी नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे।
शेरपुर -सूरौठ पंचायत समिति के नामांकन पत्रों की समीक्षा के पश्चात सबसे अधिक 17 प्रत्याशी वार्ड 9 में है तथा सबसे कम 2 उम्मीदवार वार्ड 15 में रहें है।