चार दिन बंद रहेगा प्रधान जी का फाटक, वाहन चालकों को सोनियाना फाटक से गुजरना होगा

भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|रेल प्रशासन ने भीलवाड़ा–चंदेरिया रेलखंड पर स्थित समपार फाटक संख्या-77 (प्रधान जी का फाटक) को 25 से 28 अक्टूबर तक बंद रखने का निर्णय लिया है। यह फाटक अजमेर मंडल के अंतर्गत सोनियाना और गंगरार रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित है।रेल प्रशासन के अनुसार, 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2026 तक फाटक बंद रहने के दौरान इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को आवागमन में असुविधा हो सकती है। ऐसे में वाहन चालक परेशानी से बचने के लिए पास ही स्थित समपार फाटक संख्या-76 (सोनियाना फाटक) का वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग कर सकेंगे। रेल प्रशासन ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सहयोग करने की अपील की है।