मानपुरा में नवनिर्वाचित सरपंच नीतू देवी खटीक, उपसरपंच सोहनी देवी व वार्ड पंचों को मिले निर्वाचन प्रमाण पत्र
मांडलगढ़। स्मार्ट हलचल। ग्राम पंचायत मानपुरा में पंचायत चुनाव के बाद नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सरपंच पद पर निर्वाचित नीतू देवी खटीक, उपसरपंच पद पर निर्वाचित सोहनी देवी सहित वार्ड पंचों को भी निर्वाचन प्रमाण पत्र दिए गए। निर्वाचन प्रमाण पत्र मिलने के साथ हि ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों को उम्मीद है कि नवनिर्वाचित पंचायत गांव के विकास, सड़क, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करेगी। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी कालूलाल मीणा, सेक्टर मजिस्ट्रेट दिलराज मीणा, ग्राम विकास अधिकारी सुरेंद्र मीणा सहित समस्त पोलिंग पार्टी एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।