कोटा।स्मार्ट हलचल|कोटा यूनाइटेड राउंड टेबल 306 की पहल पर देवली अरब रोड स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के 100 विद्यार्थियों ने यंगथॉन 3.0 मैराथन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्था की ओर से विद्यार्थियों को नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन, किट और मैराथन टी-शर्ट उपलब्ध कराई गईं।संस्था के चेयरमैन मुकुल जैन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों में खेलकूद, शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ मैराथन में भागीदारी कर फिटनेस और शिक्षा के संदेश को आगे बढ़ाया।
कोटा यूनाइटेड राउंड टेबल 306 शिक्षा और सामुदायिक सेवा के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।