भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष सांड व पार्षद शशि बालाजी सोलंकी के नेतृत्व में हुआ अभिनंदन, अग्रसेन बाजार के व्यापारियों ने भी बरसाए फूल
अनिल कुमार खींची
ब्यावर।स्मार्ट हलचल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन के दौरान रविवार को ब्यावर के महादेव सर्किल पर स्वयंसेवकों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा ब्यावर जिलाध्यक्ष आशीष सांड एवं वार्ड नंबर 15 की पार्षद, अधिवक्ता व पूर्व सभापति शशि बालाजी सोलंकी के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में नागरिकों और व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।पथ संचलन के महादेव सर्किल पहुंचने पर स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों के अनुशासन, समर्पण और उत्साह की सराहना की गई। स्वागतकर्ताओं ने संघ के पथ संचलन को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला बताया।
महादेव सर्किल के साथ अग्रसेन बाजार क्षेत्र में भी पथ संचलन को लेकर उत्साह देखने को मिला। बाजार के व्यापारियों ने भी पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण उत्साहपूर्ण रहा।
ये रहे उपस्थित: स्वागत कार्यक्रम में मनीष बुरड़, दौलत बुरड़, मुकेश गोयर, रमेश अरोड़ा, अंजलि गोयल, लक्ष्मी शर्मा, सुनील बुरड़, गायत्री साहू, सुरेन्द्र सिंघल, राजेन्द्र अग्रवाल, हेमा सोलंकी, शशांक सोलंकी और विमल गर्ग सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।