शाहपुरा-भीलवाड़ा मुख्य मार्ग बना मौत का मार्ग 3 साल से अधूरा पड़ा डिवाइडर – प्रशासन मौन

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक

शाहपुरा-स्मार्ट हलचल|भीलवाड़ा मुख्य मार्ग की हालत बद से बदतर होती जा रही है। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 3 वर्ष पूर्व शुरू किया गया डिवाइडर निर्माण कार्य आज तक अधूरा पड़ा है। सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है और बड़े-बड़े गड्ढे मौत को न्योता दे रहे हैं।इस मार्ग पर आए दिन भीषण सड़क हादसे हो रहे हैं। कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है और कई लोग अपाहिज हो चुके हैं। बार-बार विभाग को अवगत कराने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विभाग और ठेकेदार की इस लापरवाही के खिलाफ अब शाहपुरा जन सेवा समिति द्वारा आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
हमारी प्रमुख मांगें:
1. 7 दिन के भीतर मुख्य मार्ग के गड्ढों की मरम्मत की जाए।
2. 15 दिन में डिवाइडर का निर्माण पूर्ण किया जाए।
3. लापरवाह ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाए।
यदि 7 दिन में कार्य शुरू नहीं हुआ तो शाहपुरा जन सेवा समिति द्वारा धरना-प्रदर्शन एवं सड़क जाम किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शाहपुरा प्रशासन की रहेगी
शाहपुरा जैन सेवा समिति द्वारा ज्ञापन उपखंड अधिकारी शाहपुरा को शॉप कर अति शीघ्र निर्माण कार्य चालू करने की मांग की गई
ज्ञापन सौंपते समय शाहपुरा के वरिष्ठिवक्ता अखिल व्यास, राम प्रसाद जाट नोटरी पब्लिक भारत सरकार, शरीफ मोहम्मद नोटरी पब्लिक, अधिवक्ता कैलाश सुवालका, अधिवक्ता विनोद स्नाढय, अधिवक्ता राजेंद्र कुमार तेली, प्रॉपर्टी संगठन के पूर्व अध्यक्ष अजय मेहता, रमेश मालू, सुनील पाराशर,शिवराज कोली, नूर मोहम्मद, गणपत कोली, प्रेम शारदा, सत्यनारायण गुर्जर, विनीत बुनकर, रामदेव गुर्जर, प्रेमचंद कोली, सफी मोहम्मद एवं शाहपुरा की अनेक ग णमान्य नागरिक एवं वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।