ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|राजस्थान सरकार में सहकारिता मंत्री गौतम दक, सांसद सी पी जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या व भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने आवरी माता में जिला परिषद वार्ड 16 से भाजपा प्रत्याशी पूर्व प्रधान सुशीला कंवर के कार्यालय का उदघाटन किया।इस अवसर पर आवरी माता में सिंधी धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को मंत्री गौतम दक ने संबोधित किया।
पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद सी पी जोशी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आज प्रत्येक क्षैत्र मे आत्म निर्भर हो रहा है।
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा की कार्यकर्ताओ को एकजूट होकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ व विकास की जानकारी प्रत्येक गांव व घरो तक पहुचानी है तथा भाजपा का बोर्ड बनाना है। कार्यकर्ता सम्मेलन को जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने भी संबोधित किया।
इस दौरान सहकारिता मंत्री गौतम दक, सांसद सी पी जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या व भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने आसावरा में जिला परिषद वार्ड नम्बर 16 से भाजपा प्रत्याशी पूर्व प्रधान सुशीला कंवर, पंचायत समिति वार्ड नम्बर 10 आकोला कंला व तरजला से भाजपा प्रत्याशी बाबुलाल बंजारा, वार्ड नम्बर 11 करेड़िया व रदई खेड़ा से भाजपा प्रत्याशी बगदी बाई गाडरी, वार्ड नम्बर 12 नपावली व गरदाना से भाजपा प्रत्याशी केसर बाई गाडरी, वार्ड नम्बर 13 बामणखेड़ी व खोड़िप से भाजपा प्रत्याशी प्रियंका पुरोहित व वार्ड नम्बर 14 नन्नाणा व आसावरा से भाजपा प्रत्याशी जसोदा देवी के कार्यालय का उदघाटन किया।
इस अवसर पर नगर परिषद सभापति अनिल ईनाणी, जिला उपाध्यक्ष अशोक रायका, आसावरा मण्डल अध्यक्ष नेमीचंद, निकुम्भ मण्डल अध्यक्ष मांगीलाल जड़वा, महामंत्री मुकेश खण्डेलवाल, ओमप्रकाश कीर, सुरेश डांगी, पूर्व अध्यक्ष रामलाल डांगी, राजेन्द्र सिंह आकोला, सुरेश जैन, भैरूलाल जाट, कालु गाडरी, रवि विराणी, पूरण सिंह राणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।