टोंक में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान’ को लेकर जिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित,

राष्ट्रीय सचिव पूनम पासवान सहित AICC पर्यवेक्षक एवं संगठन प्रभारी हुए शामिल

शिवराज बारवाल मीना
टोंक। स्मार्ट हलचल|जिला कांग्रेस कमेटी, टोंक की ओर से सोमवार को ‘वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान’ के अंतर्गत जिला कांग्रेस कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान सह-प्रभारी सुश्री पूनम पासवान, AICC पर्यवेक्षक लखन सिंगला, आमेर विधायक एवं जिला संगठन प्रभारी प्रशांत सहदेव शर्मा तथा सह-प्रभारी डॉ. सुमित गर्ग प्रमुख रूप से शामिल हुए। बैठक के दौरान अभियान की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने, संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने और संगठन की आगामी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।