शरद पूर्णिमा पर श्री कल्याण जी महाराज को धारण करवाए श्वेत शीतकालीन वस्त्र

डिग्गी में विशेष झांकी सजाई-दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

शिवराज बारवाल मीना
टोंक/डिग्गी।स्मार्ट हलचल|विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी डिग्गी स्थित श्री कल्याण जी महाराज के मंदिर में सोमवार को शरद पूर्णिमा के अवसर पर भगवान को श्वेत शीतकालीन वस्त्र धारण करवाए गए। इस अवसर पर पुजारी शास्त्री जी एवं लवी शर्मा ने भगवान की विशेष झांकी सजाई, जिसके दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
लवी शर्मा ने बताया कि शरद पूर्णिमा के अवसर पर धारण करवाए गए शीतकालीन वस्त्र बसंत पंचमी तक रहेंगे। इसके साथ ही मंदिर में ऋतु परिवर्तन के अनुरूप भगवान की सेवा-पूजा की परंपरा का निर्वहन किया जाएगा।
रविवार को भी मंदिर में दर्शनार्थियों की काफी भीड़ रही, वहीं सोमवार को शरद पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने श्री कल्याण जी महाराज के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।