गंगापुर
(दिनेश लक्षकार)
स्मार्ट हलचल|गंगापुर में आयोजित विशाल मेले का उद्घाटन विधायक लादूलाल पितलिया ने किया। उद्घाटन समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति काकानी एवं उपाध्यक्ष रश्मि चौहान सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। मेले के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला। मेले में आलोक स्कूल के विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक लादूलाल पितलिया ने मेले के आयोजन को क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक मेलजोल से जोड़ते हुए कहा कि मेले हमारी लोक संस्कृति, परंपराओं और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों को एक साथ आने, मनोरंजन करने और अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है।
उन्होंने कहा कि मेले केवल मनोरंजन का साधन ही नहीं, बल्कि स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों और छोटे व्यवसायियों के लिए रोजगार एवं आजीविका के अवसर भी उपलब्ध कराते हैं। इस प्रकार के आयोजनों से क्षेत्र में उत्साह बढ़ता है और सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा मिलता है।
समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति काकानी एवं उपाध्यक्ष रश्मि चौहान की उपस्थिति रही। मेले को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह है। मेले में विभिन्न दुकानों, मनोरंजक गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को आकर्षित करने की तैयारियां की गई हैं।
गंगापुर का यह विशाल मेला क्षेत्रवासियों के लिए मनोरंजन के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक मिलन का अवसर बनेगा। मेले में आसपास के क्षेत्रों से भी लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।