गंगापुर में शरद पूर्णिमा पर नीलकंठ मंदिर में खीर वितरण, (भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल)

गंगापुर दिनेश लक्षकार

स्मार्ट हलचल|गंगापुर में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर नीलकंठ महादेव मंदिर में खीर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और खीर प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन भी किए और भक्ति गीतों पर आनंद लिया। भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ भगवान भोलेनाथ का स्मरण किया और शरद पूर्णिमा के इस पावन पर्व को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया।शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में चमन सोनी,पुष्पेंद्र सिंह चौहान, विद्या प्रसाद जोशी, पार्षद हंसराज माली,राजकुमार तेली बालूराम कुम्हार, शोभा लाल जीनगर,राहुल सोलंकी ,संजय तेली सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे।