(रमेशचंद्र डाड)
आकोला |स्मार्ट हलचल|स्थानीय नगरपालिका क्षैत्र के नागरिकों ने बताया है कि जन्म- मृत्यु प्रमाणपत्र, विवाह प्रमाणपत्र,जन आधार एवं पेंशन वेरीफाई नहीं हो पा रही है। जिससे लोगों को समय पर पैंशन नहीं मिल पा रही है।राज्य सरकार की पी एम किसान निधी योजना का कार्य करीब दस माह से बंद है। खाध सुरक्षा फार्म ओके नहीं हो पा रहे हैं। नगरपालिका बनी तब से ही राशन कार्ड की ई-मित्र सेवा साईड बंद है।नगरपालिका से आवश्यक प्रपत्र समय पर ओके नहीं होने से समस्या हो रही है। स्थानीय नागरिक गुलाब नबी ने बताया है कि सरकार से पी एम किसान सम्मान निधि योजना से 2000 रुपये आते थे।जो एक वर्ष से बंद है।
स्थानीय युवक युनुस सिलावट आदि नागरिकों का कहना है कि नगरपालिका में कार्मिकों की कमी से नगरपालिका सम्बंधित ई मित्र सेवा सम्बंधित उक्त कार्य अटके हैं। जिससे आम नागरिकों के आवश्यक कार्य समय पर नहीं होने की लोगों की शिकायत है।
नागरिकों ने नगरपालिका में रिक्त पद शीघ्र भर कर आवश्यक कार्य की सेवा समय पर उपलब्ध करवा कर आम लोगों को राहत प्रदान करने की मांग की है।