‘एक-एक वोट से मजबूत होगा गांव का भविष्य’, स्वीप अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली

करमा का बाड़िया स्कूल में पोस्टर प्रतियोगिता और ‘वोट फॉर ग्रामीण विकास’ स्लोगन से दिया मतदान का संदेश

अनिल कुमार खींची

ब्यावर।स्मार्ट हलचल।स्वीप कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करमा का बाड़िया में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। बीएलओ विनोद धडांदिया के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में जागरूकता रैली निकाली गई तथा पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान ‘VOTE FOR GRAMIN VIKASH’ स्लोगन का प्रदर्शन कर ग्रामीण विकास में मतदान की महत्ता का संदेश दिया गया।

संस्था प्रधान नरेंद्र सिंह राव ने विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करना चाहिए। अधिकाधिक मतदान से लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होती है और ग्रामीण विकास में जनभागीदारी सुनिश्चित होती है। उन्होंने ग्रामीणों से स्वयं मतदान करने तथा अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने रैली, पोस्टर और स्लोगन के जरिए मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर संस्था प्रधान नरेंद्र सिंह राव, श्याम लाल, प्रेम प्रकाश प्रजापति, चतुर्भुज पुरोहित, प्रभु हठीला, शाहिद मोहम्मद, बिमला राय, संतोष चौधरी, कविता सहित ग्रामीणजन एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।