ठुमिया। स्मार्ट हलचल|राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ठुमिया में आज मतदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत ‘मेरा वोट, मेरा अधिकार’ का संदेश देकर आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विद्यार्थियों एवं शिक्षकगण ने सहभागिता निभाते हुए मतदान के महत्व को समझाया।कार्यक्रम के माध्यम से लोकतंत्र में मतदान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि प्रत्येक पात्र नागरिक का वोट महत्वपूर्ण है। मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। सभी नागरिकों को निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से ‘मेरा वोट, मेरा अधिकार’ का संदेश देते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मत की भूमिका को रेखांकित किया गया।