पूर्व सभापति शिवरतन अग्रवाल ने तिये की बैठक में पहुंचकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि, आत्मीयता और सरल स्वभाव को किया याद
मदन मोहन गर्ग
गंगापुर सिटी। स्मार्ट हलचल|राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य सुरजीत मीणा के निधन पर उनके पैतृक गांव जीवली में आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं तिये की बैठक में पूर्व सभापति शिवरतन अग्रवाल सहित अनेक लोगों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर पूर्व सभापति शिवरतन अग्रवाल ने कहा कि सुरजीत मीणा के निधन से मन अत्यंत व्यथित है। उनसे जब भी मुलाकात होती थी, उनका आत्मीय स्नेह और बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त होता था। उनका सरल स्वभाव, आत्मीय व्यवहार और स्नेहपूर्ण व्यक्तित्व सदैव स्मृतियों में बना रहेगा।
उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने भी सुरजीत मीणा के व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।