पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती अंजना त्यागी बनीं विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष

गंगापुर सिटी।स्मार्ट हलचल|विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-1डी द्वारा लालसोट निवासी एवं राजस्थान सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग की पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती अंजना त्यागी को महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।30 अक्टूबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र प्रदेशाध्यक्ष डॉ. हेमन्त शर्मा की अनुशंसा तथा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुमोदन से जारी किया गया।नियुक्ति पत्र सौंपने के अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष डॉ. हेमन्त शर्मा के साथ प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री कैलाश तिवाड़ी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री सियाराम शर्मा उपस्थित रहे।इस अवसर पर डॉ. हेमन्त शर्मा ने कहा कि श्रीमती त्यागी का प्रशासनिक एवं शैक्षिक अनुभव संगठन के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। उनके नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा मिलेगी तथा महिला सशक्तीकरण एवं सामाजिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रीमती अंजना त्यागी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।